BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 3:18 pm
BIG REPORT : बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण, कोई भी पात्र हितग्राही बीमा एवं शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (डीएलसीसी) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले का कोई भी पात्र हितग्राही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं बीमा लाभों से वंचित नहीं रहना चाहिए।

कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के पात्र हितग्राहियों के शत-प्रतिशत आवेदन भरवाकर शीघ्र बैंकों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय के साथ कार्य कर प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-2.0), मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास, डॉ. भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा एवं टंट्या मामा स्वरोजगार योजनाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों का इसी माह निराकरण कर ऋण वितरण सुनिश्चित करने तथा पोर्टल संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सभी बैंक शाखाओं को 31 जुलाई 2026 तक लंबित प्रकरणों का निराकरण कर पात्र किसानों का फसल बीमा पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वरोजगार योजनाओं में 31 जनवरी 2027 तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आईसीआईसीआई बैंक द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के एक भी प्रकरण का निराकरण नहीं किए जाने तथा जिला समन्वयक के बिना सूचना बैठक से अनुपस्थित रहने पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, नाबार्ड प्रतिनिधि योगेंद्र सैनी, अग्रणी जिला प्रबंधक शितांशु शेखर, परियोजना अधिकारी डूडा चंद्रसिंह धार्वे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE