BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 24, 2026, 12:17 pm
BIG NEWS : रात की ड्यूटी बनी आखिरी सफर, चंदवासा ग्रिड पर रात के अंधेरे में काल बनकर आया सर्प, विद्युत कर्मचारी दयाराम परिहार की मौत से परिवार में पसरा मातम, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ/शामगढ़। चंदवासा विद्युत ग्रिड पर रात्रि ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक हादसे में विद्युत कर्मचारी दयाराम परिहार की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों में शोक की लहर व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाराम परिहार चंदवासा ग्रिड पर रात्रि ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें जहरीले सर्प ने डंस लिया। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

दयाराम परिहार के असामयिक निधन से उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्र में दिवंगत कर्मचारी के परिवार को विभागीय सहायता एवं उचित मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग उठ रही है।

इस दुखद घटना ने विद्युत कर्मचारियों की रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। कर्मचारियों ने ऐसे संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता जताई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE