नीमच। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेषकर हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार, जुल्म-सितम और हत्याओं को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इस संबंध में प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना, जिला नीमच के अध्यक् शकील कुरैशी ने भारत सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
कुरैशी ने कहा कि बांग्लादेश में निवासरत हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनकी लगातार हो रही हत्याओं के मामलों में दोषियों के खिलाफ तत्काल व कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि भारत मानवीय आधार पर बांग्लादेश की सर्वाेच्च नेता शेख हसीना को आत्मरक्षा के लिए शरण दे सकता है, तो उसी संवेदनशीलता के साथ बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए भी ठोस पहल की जानी चाहिए।
शकील कुरैशी ने भारत सरकार से अपील की कि वह बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाए और कड़े से कड़े शब्दों में बांग्लादेश के शीर्ष अधिकारियों एवं सैन्य शक्ति को चेतावनी देकर अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे कायराना हमलों को तत्काल रोके।
उन्होंने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इस गंभीर मुद्दे को उठाकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट और प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।