BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन में शिवभक्ति का अद्भुत नजारा, लखेरा.. <<     KHABAR : सनातन चेतना के प्रखर संवाहक हैं स्वामी.. <<     KHABAR : 14 अगस्त को गरिमा के साथ मनाया जाएगा विभाजन.. <<     KHABAR : युवा कांग्रेस ने मनाया 66वां स्थापना दिवस,.. <<     खरगोन में मोबाइल झपटमारी से दहशत, सड़क पर बात.. <<     KHABAR : शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री शिव.. <<     KHABAR : बारिश नहीं रोक पाई देशभक्ति का जज़्बा, सीएम.. <<     महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि के.. <<     KHABAR : किसानों की खुशहाली और अच्छी बारिश के.. <<     नीमच में कांग्रेस ने दिखाई राहुल गांधी के.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर आस्था का सैलाब, श्याम.. <<     KHABAR : हाजी नईम कुरैशी सर्वसम्मति से चुने गए.. <<     BIG NEWS : महाकाल के दरबार में पहुंचे सुप्रसिद्ध.. <<     KHABAR : कामिका एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में.. <<     KHABAR : दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज प्रदर्शन करेंगे.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के.. <<     NEWS : नशे को ना, प्रतिभा को हां- युवाओं ने दिया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2025, 3:23 pm
REPORT : कलेक्‍टर ने जनसुनवाई में दिव्‍यांग बालिका कीर्ति को दिलाई 15 हजार रूपये की उपचार सहायता, 94 आवेदकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए 94 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और उनका समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने बंगला नम्‍बर 59 निवासी राजपाल के आवेदन पर उसकी दिव्‍यांग बेटी कीर्ती के उपचार के लिए रेडक्रास नीमच से 15 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के रेडक्रास प्रभारी को निर्देश दिए है। जनसुनवाई में झांझरवाड़ा निवासी वृ‍द्ध सत्‍यनारायण सालवी ने अपने मकान पर बेटी, दामाद द्वारा कब्‍जा कर घर से निकाल देने पर मकान का कब्‍जा दिलाने के आवेदन पर कलेक्‍टर ने एसडीएम नीमच को भरण पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करनेऔर  वृ‍द्ध सत्‍यनारायण की मदद करने के निर्देश दिए है।

जनसुनवाई में आमलीचक जावद की बनास बाई बंजारा ने वाल की बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का आवेदन दिया। इस पर कलेक्‍टर ने बनास बाई को रेडक्रास नीमच से 10 हजार रूपये की तत्‍कालिक आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश रेडक्रास प्रभारी अधिकारी को दिए है।

जनसुनवाई में कलेक्‍टर ने बत्‍तीसडा की कलुबाई पति रामलाल रावत के आवेदन पर ग्राम बत्‍तीसडा की उसकी कृषि भूमि 80 आरी पर नन्‍दलाल नायक निवासी सेमली इस्‍तमुरार द्वारा किया गया अवैध कब्‍जा हटाकर, जमीन का कब्‍जा दिलाने के निर्देश एसडीएम मनासा को दिए है।   

जनसुनवाई में सरवानिया महाराज के भेरूलाल, नीमच की रेहमत बाई, ग्‍वालटोली के गंगाराम, नीमच की गीताबाई, रायसिंगपुरा के भारतसिह, सुवाखेडा के मांगीलाल, रामपुरा की मांगीबाई, पिपलिया सिंघडिया के बालचंद, बाणदा के लाभचंद, मनासा के गजराज सिह, स्‍टेशन रोड नीमच की विमला देवी, अरनिया कुमार की श्‍यामुबाई, नीमच के पवन सैनी, खेडा बांगरेड के गेंदमल,  ने अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

इसी तरह रानपुर के अखिलेश कुमार, वादपुर के कुलदीप, गिरदौडा के किशनसिह, बामनबर्डी की संगीताबाई, कोटडी इस्‍तमुरार के नरेन्‍द्र कुमार, किशनपुरा के शिवलाल, तलाउ के रामलाल, नीमच सिटी के मदनलाल, कुंदवासा के रतनलाल, जमुनिया कलां के कैलाशचंद्र, पिपलिया व्‍यास के दिनेश,  मालिया के नारायण सिह , कचौली के जाकिर हुसैन, पिपलिया व्‍यास के रामलाल, मालखेडा के योगेश धाकड़, चीताखेडा के कारूलाल, नयागांव की सम्‍पतबाई ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत किए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE