सेगांव। नए साल के उपलक्ष्य में विकासखंड के ग्राम पंचायत रसगांव से संत श्री सिंगाजी समाधी स्थल पीपल्या खंडवा तक पैदल यात्रा का आयोजन माँ महाकाली मंदिर रसगांव से दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को किया गया। यात्रा की शुरुआत सिंगाजी के जयकारों से हुई भजन मंडली द्वारा हाथों में सफेद ध्वजा लिए भजन गाते हुए यात्रा की शुरुआत हुई।ग्रामवासियों ने यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने व सुख शांति सम्रद्धि की कामना लेकर निकाली गई।
यात्रा में लगभग 15 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेते हुए यात्रा में शामिल हुए। छोटे गांव से यह यात्रा अपने द्वितीय वर्ष आयोजित की जा रही है जो लगभग 200 किलोमीटर पैदल चलकर चार दिन में निमाड़ के प्रसिद्ध संत सद्गुरु सिंगाजी महाराज के दर्शन प्राप्त करेंगे।
इस अवसर पर सचिन यादव,अशोक यादव,लोकेश यादव,अनिल यादव,राहुल यादव,राहुल यादव, मुकेश यादव, राहुल यादव, प्रदीप यादव, नैतिक यादव, अनमोल यादव, विराट यादव, राजेश यादव,राकेश यादव,मनीष यादव मौजूद रहे।