BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : मंदसौर में जर्जर भवनों पर चला प्रशासन का.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : प्रशासन आपके द्वार-समाधान अबकी बार.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में किरायेदारों एवं बाहरी.. <<     KHABAR : संगठन महासचिव संजय कामले ने पूर्व विधायक.. <<     NEWS : सामाजिक बहिष्कार एवं अवैध झगड़ा राशि वसूली.. <<     KHABAR : अप्रेजल प्रणाली के विरोध में संविदा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम पिपलिया रूंडी और 35 साल.. <<     NEWS : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक.. <<     NEWS : सोशल मीडिया भाजपा की विचारधारा और योजनाओं.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की सदर निंबाहेड़ा थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक.. <<     कसरावद में समर कैंप 'आरोह 2026' का हुआ समापन,127.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मोदी सरकार ने एमपी को दी एनएच की सौगात,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 8, 2026, 7:58 pm
NEWS : 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल अंडर-14 प्रतियोगिता में राजस्थान का दबदबा कायम, छात्र-छात्रा दोनों वर्गों में रहा मेजबान, स्पर्धा पहुंची निर्णायक दौर में, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता अंडर-14 में मेजबान राजस्थान का विजयी अभियान लगातार जारी है। प्रतियोगिता में राजस्थान की छात्र एवं छात्रा दोनों टीमें अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।

छात्र वर्ग के सेमीफाइनल में राजस्थान का मुकाबला हरियाणा से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात और दिल्ली आमने-सामने होंगी। वहीं छात्रा वर्ग में पहले सेमीफाइनल में राजस्थान का सामना मणिपुर से होगा तथा दूसरे सेमीफाइनल में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की टीमें भिड़ेंगी।

छात्र वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले काफी रोमांचक रहे। राजस्थान ने सधे हुए खेल और मजबूत रक्षा के दम पर पंजाब को 23-8 से पराजित किया। गुजरात ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मध्य प्रदेश को 23-18 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। दिल्ली ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए तेलंगाना को 35-15 से मात दी, जबकि हरियाणा ने विद्या भारती को 25-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

छात्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी शानदार खेल देखने को मिला। राजस्थान की टीम ने उत्तर प्रदेश को 24-16 से हराया। हिमाचल प्रदेश ने अनुशासित खेल के दम पर पंजाब को 8-3 से पराजित किया। मणिपुर ने केरल को 16-11 से हराकर अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया, जबकि हरियाणा ने तमिलनाडु को 25-13 से शिकस्त दी।

प्रतियोगिता अब निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है और आगामी सेमीफाइनल मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है।

24 घंटे सक्रिय नियंत्रण कक्ष-
राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी विकास चौधरी एवं सह प्रभारी त्रिलोक शुक्ला के नेतृत्व में कमलेश दांगड़ा, दीपक पुरोहित, सूरज प्रकाश कांटिया, मोहसिन खान, रवि खोईवाल और राहुल लोठ की टीम निरंतर सेवाएं दे रही है। किसी भी समस्या की सूचना तुरंत संबंधित व्यवस्था प्रभारी तक पहुंचाई जा रही है, ताकि अधिकतम 30 मिनट में समाधान सुनिश्चित किया जा सके। नियंत्रण कक्ष खिलाड़ियों के दस्तावेजीकरण एवं मैच शेड्यूल जारी करने का कार्य भी सुचारु रूप से कर रहा है।

भविष्य के खिलाड़ियों ने सीखे गुर-
प्रतियोगिता के दौरान पारोली एवं पुरोहित के संवता क्षेत्र के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर हैंडबॉल में अपने कौशल को निखारने का अवसर प्राप्त किया। पारोली के 12 जूनियर खिलाड़ी शारीरिक शिक्षक कानसिंह राठौड़ के साथ तथा पुरोहित के संवता के 10 जूनियर खिलाड़ी जवान सिंह के मार्गदर्शन में अभ्यासरत रहे। ये उभरते खिलाड़ी आने वाले समय में जिले का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE