नीमच। स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का समापन आज 9 जनवरी को होगा। फाइनल मुकाबले लायंस डेन, गोमाबाई रोड पर इंदौर, धार और उज्जैन के खिलाड़ियों के बीच खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 135 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूल अशोक अरोरा गंगानगर के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में नीमच के खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। गुरुवार को सेमिफाइनल मैचों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम-
मिश्रित युगल: मोहम्मद शेख (एमपीबीए) और शिवानी चौधरी (धार) ने यश रायकवार और आस्था शर्मा (इंदौर) को 19-21, 23-21, 21-19 से परास्त किया।
पुरुष सिंगल: गौरव परमार (इंदौर) ने आरुष सुपेकर (देवास) को 17-21, 22-20, 21-15 से हराया। अमित राठौर (धार) ने भुवन चंद्र कोटिकला (जबलपुर) को 21-16, 21-16 से पराजित किया।
महिला सिंगल: भूमिका वर्मा (उज्जैन) ने इश्वि नायडू (जबलपुर) को 21-8, 21-13 से हराया। आस्था शर्मा (इंदौर) ने गौरी वशिष्ठ (एमपीबीए) को 21-17, 14-21, 21-9 से परास्त किया।
पुरुष और महिला डबल्स-
पुरुष डबल्स में अनस मोहम्मद शेख और जयंत सिसोदिया ने कुशाग्र पटेल और आदि पटवा को 21-14, 21-18 से हराया।
महिला डबल्स में शिवानी चौधरी और ओजस्वी भोमिया ने उज्जैन की धैर्य शर्मा और अद्विका सिंह को 21-7, 21-8 से पराजित किया।
फाइनल मुकाबले और पुरस्कार-
जिला बैंडमिंटन एसोसिएशन के सचिव दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि फाइनल मैच शुक्रवार को दोपहर दो बजे लायंस डेन, गोमाबाई रोड पर शुरू होंगे। प्रतियोगिता के पांचों वर्ग-पुरुष सिंगल, महिला सिंगल, पुरुष डबल्स, महिला डबल्स और मिश्रित डबल्स में विजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कुल पुरस्कार राशि एक लाख रुपये है।
प्रतियोगिता के आयोजन में शहर व बाहर के दर्शकों के लिए बैठने और सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के उत्साह और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देगी, बल्कि नीमच में बैंडमिंटन खेल की लोकप्रियता को भी बढ़ाएगी।