BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 10:17 am
NEWS : चित्तौड़ की धरती पर राजस्थान ने रचा स्वर्णिम इतिहास, 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल में पहली बार गोल्ड, दोनों वर्गों में दबदबा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता में मेजबान राजस्थान ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विद्यालयी खेल जगत में नया अध्याय जोड़ दिया। राजस्थान ने पहली बार राष्ट्रीय विद्यालयी हैंडबॉल में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया। राजस्थान ने छात्र और छात्रा वर्ग दोनों में स्वर्ण अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबलों के दौरान खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और मुकाबला अंत तक रोमांच से भरा रहा।

छात्र वर्ग के फाइनल में राजस्थान ने गुजरात को एकतरफा मुकाबले में 28दृ16 से पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं छात्रा वर्ग के फाइनल में राजस्थान ने कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 18दृ15 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

फाइनल मुकाबलों के अवसर पर चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के लियाक खान, राजबहादुर भंसाली, आयोजन सचिव एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा तथा ऋतुराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।राजस्थान की इस ऐतिहासिक सफलता ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबलों में छात्र वर्ग में दिल्ली ने हरियाणा को हराकर कांस्य पदक हासिल किया, जबकि छात्रा वर्ग में मणिपुर ने हरियाणा को पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि यह प्रतियोगिता राजस्थान के लिए उपलब्धियों, आत्मविश्वास और गौरव का प्रतीक बनकर उभरी है।

जीत का जश्न, भावनाओं का सैलाब
राजस्थान की ऐतिहासिक जीत के साथ ही खेल मैदान जश्न में डूब गया। स्वर्ण पदक सुनिश्चित होते ही खिलाड़ी डीजे की धुन पर थिरक उठे और जीत की खुशी खुलकर मनाई। इस अविस्मरणीय पल में कई खिलाड़ियों की आंखों में खुशी और संघर्ष के आंसू झलकते नजर आए। लंबे समय की मेहनत और सपनों की सफलता ने माहौल को भावुक बना दिया। खिलाड़ियों ने अपने कोच को कंधों पर उठाकर पूरे ग्राउंड का चक्कर लगाया और तालियों व नारों के बीच इस ऐतिहासिक उपलब्धि को यादगार बना दिया।

समापन शनिवार को-
प्रतियोगिता का समापन शनिवार को प्रातः 11.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। समापन समारोह के दौरान विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE