नीमच। स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, लायन डेन में आयोजित स्वर्गीय कश्मीरी लाल अरोरा स्मृति अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता ने खेल प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। देशभर के खिलाड़ी 5 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक की उम्र में अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रतियोगिता में सांसद सुधीर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनके खेल की बारीकियां समझी और कई मैचों का लंबे समय तक अवलोकन किया। उन्होंने गंगानगर परिवार और आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन ने नीमच की लाल माटी पर सैकड़ों बच्चों के भविष्य के स्वर्णिम अवसर खोले हैं।
इस अवसर पर भोपाल से आए चीफ आर्बिटल यशपाल अरोरा, सांसद प्रतिनिधि आदित्य मालू, कार्यक्रम आयोजक अशोक अरोरा भी उपस्थित रहे। सांसद गुप्ता का जिला चेस एसोसिएशन और आयोजन समिति के सदस्यों ने पुष्पहारों से स्वागत किया।
पुरस्कार वितरण समारोह-
2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद कंप्यूटर के माध्यम से पुरस्कारों की गणना की गई। इसके पश्चात मुख्य अतिथि स्वाति गौरव चोपड़ा, गोपाल गर्ग जी और समाजसेवी अशोक अरोरा ने पुरस्कार वितरण किया। कुल 43 कैटेगरी में ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिए गए।
मुख्य पुरस्कार (Main Prize)-
अरुण कटारिया, राजस्थान – ₹21,000
प्रणव चोरडिया, राजस्थान – ₹11,000
शर्मा हरीश, दिल्ली – ₹5,100
प्रताप सिंह सोलंकी, मप्र – ₹2,100
मृदुल त्रिपाठी, मप्र – ₹2,100
हितेश एस. जरिया, मप्र – ₹2,100
वैभव तोमर, मप्र – ₹2,100
डॉ. अरविंद गोस्वामी, मप्र – ₹2,100
आर. के. गुप्ता, राजस्थान – ₹2,100
यशवंत परमार, नीमच – ₹2,100
बेस्ट एमपी (Best MP):
अमोल चौहान – ₹5,100
एस. के. राठौर – ₹2,100
बेस्ट नीमच (Best Neemuch):
जयंत रेकवार – ₹5,100
जीवन पाटीदार – ₹2,100
इसके अलावा अन्य कैटेगरी में भी नगद पुरस्कार, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
सांसद गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन से युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेगा और शतरंज के प्रति उनके उत्साह को नई दिशा मिलेगी।