BREAKING NEWS
KHABAR : स्थापना दिवस पर इंदौर में सियासी बवाल,.. <<     MP बुलेटिन: अफीम नीति पर घमासान, गांधीसागर में.. <<     KHABAR : तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार और.. <<     कॉलेज के भवन पर विभाग का कब्जा या छात्रों के.. <<     KHABAR : 70वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग.. <<     KHABAR : सुभाष भवन पर कब्जे को लेकर छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : धार जिले के बरमंडल में दिवंगत टीआई दिलीप.. <<     KHABAR : हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का सेवा संकल्प,.. <<     KHABAR : वर्षों से गांव में बसे परिवारों को अब तक.. <<     KHABAR : संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को भव्य.. <<     REPORT : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस.. <<     राजा की मुढैरी मारपीट-आगजनी मामले में.. <<     KHABAR : टीआई दिलीप पुरी की मौत पर कांग्रेस का.. <<     मां की स्मृति में मंडलोई परिवार की अनुकरणीय.. <<     BIG NEWS : शेयर बाजार में निवेश कर कमाई का सपना.. <<     VIDEO: हाथों में सूखी रोटियां लेकर कलेक्ट्रेट.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा उपचुनाव में बड़ा सियासी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 10, 2026, 5:14 pm
BIG NEWS : राजस्थान की गंगरार पुलिस को मिली सफलता, मादक पदार्थ तस्करी में वांछित 10 हजार रुपये का ईनामी अपराधी चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। तीन किलों से अधिक अवैध अफीम तस्करी में संलिप्त दो साल से फरार वांछित दस हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गंगरार पुलिस ने साइबर सेल की मदद से एमपी के नीमच से गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी किये जाने के अनुक्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में साईबर सेल जिला चित्तौड़गढ़ के हैड़ कानि राजकुमार, कानि रामवतार तथा पुलिस थाना गंगरार के कानि बाबूलाल व सुनिल कुमार द्वारा वांछित आरोपी की तलाश हेतु उनके निवास स्थान व सम्भावित ठिकानों पर मुखबीर तन्त्र के जरिये सुचना प्राप्त कर दबिश दी गई। घटना के अनुसार 11 मार्च 2024 को थानाधिकारी थाना चन्देरिया ने नाकाबन्दी के दौरान कार्यवाही करते हुए चोगावडी हाईवे पुलिया के नीचे आजोलिया का खेड़ा निवासी नारायण लाल पिता प्रभु जाति जाट निवासी सालेरा थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़ से 03 किलो 90 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया था।
   

टीम ने आसुचना संकलन करते हुए करीब दो साल पूर्व 03 किलो 90 ग्राम अवैध अफीम जब्ती के मामले में फरार दस हजार रूपये का ईनामी वांछित आरोपी 30 वर्षीय सत्तु उर्फ सत्यनारायण जाट पुत्र नारूजी जाट निवासी लाखा का खेड़ा थाना बिजयपुर को मध्यप्रदेश के नीमच जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के अन्य साथीगण पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है।  प्रकरण में संलिप्त आरोपी प्रकरण दर्ज होने के उपरान्त से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये घर से फरार हो अन्य निकटवर्ती राज्यों में फरारी काट रहा था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE