BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 12, 2026, 2:48 pm
BIG BREAKING : मंदसौर एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद अरोपी की इलाज के दौरान मौत, सीने में दर्द के बाद लाया गया था जिला अस्पताल, परिवार में शोक की लहर, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। एनडीपीएस एक्ट के तहत अफीम तस्करी के मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विमल पिता मदन पाटीदार (उम्र 33 वर्ष), निवासी बालागुड़ा के रूप में हुई है। वह 11 मार्च 2025 से जेल में बंद था। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स टीम ने विमल को 5 किलो 800 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी को जेल में अचानक तबीयत बिगड़ने पर सीने में दर्द (चेस्ट पेन) की शिकायत हुई। इसके बाद उसे सुबह करीब 9 बजे जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर वह स्वयं चलकर अस्पताल के भीतर आया था। जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ. दिव्यांशी गौर ने बताया कि जब पेशेंट अस्पताल पहुंचा, उस समय उसका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था और वह लगातार चेस्ट पेन की शिकायत कर रहा था। तत्काल उपलब्ध सभी जरूरी और बेहतर उपचार उसे दिए गए। हालांकि, कुछ ही समय बाद उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। 

इलाज के दौरान उसे कार्डियो अरेस्ट आया। मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सीपीआर दिया गया, साथ ही उसे वेंटिलेटर पर भी शिफ्ट किया गया। करीब एक घंटे तक डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए प्रयास किए, लेकिन सभी कोशिशों के बावजूद दोपहर करीब 1 बजे उसकी मौत हो गई। 

परिजनों द्वारा बताया गया है कि मृतक अविवाहित था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बेटे की मौत के बाद माता-पिता अकेले रह गए हैं, जिससे परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल, मृतक विमल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

जेल अधीक्षक प्रेम कुमार सिंह द्वारा बताया गया है कि विमल लगातार ब्लड प्रेशर की गोली ले रहा था, और उसे इसके पहले भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पहली बार 18 सितम्बर 2025 को विमल को अस्पताल भेजा गया था। हाल ही में इसका एको भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल आई थी। आज सुबह जब विमल को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो हमने तत्काल अस्पताल भेजा। इस मामले की न्यायिक जांच होगी। साथ ही मानव आयोग द्वारा भी जांच की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE