नीमच। पुलिस थाना जावद अंतर्गत अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 140(3) बीएनएस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृत महिला को सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।

दिनांक 10 जनवरी 2026 को फरियादी हीराबाई पति श्यामलाल प्रजापत (उम्र 42 वर्ष), निवासी सुवाखेड़ा, अपने पुत्र अनिल के साथ थाना जावद पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहू चंदा माली को दोपहर करीब 2 बजे एक मारुति वेन में सवार चार अज्ञात बदमाश घर से अपहरण कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना जावद में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल को दी गई। उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देते हुए अपहृता महिला को निकुंभ (राजस्थान) से सकुशल बरामद किया गया। साथ ही प्रकरण से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मारुति वेन को भी जब्त किया गया है। अपहृता के कथनों के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक टीआर चौहान, उप निरीक्षक रुफिना टोप्पो, सहायक उप निरीक्षक अर्पिता बोहारा, आरक्षक 593 प्रहलाद जाट एवं चालक आरक्षक 507 रवि चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
