BREAKING NEWS
BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<     BIG NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक.. <<     KHABAR : अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, अग्रोहा.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में ब्लॉक कांग्रेस ने किया.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : हत्या के बाद से फरार था 5 हजार का इनामी,.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, हैलीपेड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 13, 2026, 1:37 pm
KHABAR : नीमच में गौ नंदी सेवा धाम पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, 18 जनवरी को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ होगा समापन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के पुराने चमड़ा कारखाना क्षेत्र स्थित गौ नंदी सेवा धाम में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध कथावाचक एवं विद्वान पंडित शंकर शास्त्री के मुखारविंद से कथा के शंखनाद के साथ वातावरण धर्ममय हो उठा। यह धार्मिक आयोजन 18 जनवरी तक चलेगा।

गौ सेवा समिति के अध्यक्ष पार्थ जोशी एवं सचिव मितेश अहीर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन गौ सेवा के पावन उद्देश्य को समर्पित है। शुभारंभ अवसर पर श्री बगलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो बैंड-बाजों एवं ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गौ नंदी सेवा धाम पहुंची।

आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव एवं गौ पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक श्रद्धालुओं को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का रसास्वादन कराया जाएगा।

सात दिवसीय इस दिव्य आयोजन का समापन 18 जनवरी को पूर्णाहुति एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE