नीमच। बेटी शिक्षा पर आधारित फिल्म ‘मास्टर जी’ की पूरी टीम आज मां भादवा रानी के दरबार पहुंची, जहां दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया गया। यह फिल्म RajVansh Creations के बैनर तले तैयार की गई है, जो समाज में शिक्षा के महत्व और विशेष रूप से बेटियों की पढ़ाई को प्रेरित करने वाला संदेश देती है।
फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक राजेश कुमार सोलंकी, जो कि ग्राम धनेरिया कला के निवासी हैं, अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर पहुंचे और मां भादवा रानी से आशीर्वाद लिया।
निर्माता-निर्देशक सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ‘मास्टर जी’ का प्रसारण 14 जनवरी, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर YouTube चैनल ‘RajVansh Creations’ पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से फिल्म देखने और इसके सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाने की अपील की।
फिल्म की रिलीज को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।