नीमच। शहर के समीपस्थ राजस्थान के ग्राम केसुंदा में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में कल बुधवार को मास्टर जी फिल्म के निर्माता निर्देशक राजेश कुमार सोलंकी निवासी धनेरिया कला नीमच की पूरी टीम दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
मास्टर जी फिल्म 14 जनवरी को मकर संक्रांति को Youtube Channel RajVansh Creations पर रिलीज होगी ! इस फिल्म कि सफलता के लिए मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद लेने मास्टर जी फिल्म के कलाकार मां के दरबार में यहां आएंगे।
इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश नागदा और पंडित प्रदीप नागदा द्वारा श्रीफल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया जाएगा।