चित्तौड़गढ़। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेवाड़ फाइनेंस एसोसिएशन का स्नेह मिलन समारोह 10 जनवरी को चामटीखेड़ा रोड स्थित केसर बाग में आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी इमरान खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित स्नेह मिलन समारोह में एसोसिएशन के लगभग 325 सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय पारित किए गए।
इस अवसर पर संगठन के सात संरक्षक सदस्यों की नियुक्ति की गई, जिनमें बालमुकुंद सोमानी, प्रदीप तंवर, सुनील सोनी, सुशील ओझा, कालू बंजारा, उदय धाकड़ एवं यशपाल सिंह को शामिल किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में अल्प सदस्यता के आधार पर गठित अध्यक्ष पद को अमान्य घोषित किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि आगे की कार्यकारिणी का गठन संरक्षक सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया जाएगा।
कार्यक्रम में विनय उपाध्याय, देवेंद्र पटवा, राजेंद्र खोईवाल, भरत, नितेश वैष्णव, नितेश शर्मा, सुरेश सेन, परमिंदर, छोटू माली, नागराज सिंह, महेश कुमावत, सूरज वैष्णव, राम सुहालका, दिनेश योगी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।