चित्तौड़गढ़। चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौटे पहलवानों का बालाजी कुश्ती एवं जूडो प्रशिक्षण संस्थान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अभिषेक व्यास रहे।
इस अवसर पर व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल एवं संस्थापक सचिव कमलेश गुर्जर द्वारा मुख्य अतिथि अभिषेक व्यास का मेवाड़ी पगड़ी एवं केसरिया उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
व्यायामशाला कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली ने बताया कि प्रतियोगिता में बालाजी व्यायामशाला के पहलवान रामनिवास गुर्जर, राहुल गुर्जर, रणवीर सिंह राठौड़ एवं अंजली अहीर ने सहभागिता की। मंगलवार, 13 जनवरी को खिलाड़ियों के लौटने पर अतिथियों द्वारा उनका मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान व्यायामशाला के प्रशिक्षक विजय गांछा एवं जगपाल सिंह राणावत का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में संरक्षक विष्णु शर्मा, अध्यक्ष कैलाश आगाल, सचिव कमलेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली सहित राजकुमार गांछा, मांगीलाल सोनी, दीपक गुर्जर, अभय सिंह चौहान, हिमांशु भाण्ड, रणवीर सिंह राठौड़, देवेंद्र सिंह राठौड़, वीर गुर्जर, कार्तिक गांछा, मनन शर्मा, रोहित रेगर, शिवम भाण्ड सहित अनेक खिलाड़ी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।