नीमच। जिले के अंतर्गत जावी चौराहा के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में मनीष पिता गोपाल नायक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरा युवक भी चोटिल हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष नायक और नानालाल नायक, दोनों जावी निवासी, ट्रैक्टर के पीछे से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज टक्कर हो गई, जिससे मनीष नायक को गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही सरवानिया महाराज से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच भेजा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।