BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 12:47 pm
KHABAR : नगर पालिका की गणतंत्र दिवस फुटबॉल स्पर्धा, यंग स्टार व ग्वालटोली की टीम का अगले दौर में प्रवेश, स्टेडियम में प्रतिदिन उमड़ रही दर्शकों की भीड़, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व  में जिला फुटबाल संघ के सहयोग से 15 से 26 जनवरी तक आयोजित गणतंत्र दिवस फुटबाल स्पर्धा में रविवार 19 जनवरी को राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम में दो मैच खेले गये। प्रथम मैच स्पोर्ट्स क्लब व यंगस्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें यंग स्टार फुटबॉल क्लब ने मोइनुद्दीन व  मोइन खान के गोल के सहारे 2-0 से विजयश्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार दूसरा मैच ग्वालटोली व राज फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें ग्वालटोली ने कार्तिक पटेल व संजय घेघट के गोल के सहारे 2-0 से विजय श्री हांसिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

उपरोक्त जानकारी देते हुए डीएफए पदाधिकारी सत्तार खान एवं शंकर रामवाणी ने बताया कि रविवार को खेले गये मैच में अतिथि के रूप में पूर्व सैनिक परिषद के चतर सिंह गहलोत, आरसी बोरीवाल व कमलेश नलवाया ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन में कहां की किसी समय में देशभर में नीमच की पहचान फुटबॉल नगरी के रूप मे थी किंतु आज फुटबॉल के स्तर में गिरावट नजर आ रही है, खिलाड़ियों को चाहिए कि वह अनुशासन के साथ खेलकर नीमच का नाम पूर्व की तरह रोशन करे। 

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा एवं  राजेश पप्पू मंगल ने किया। मैच में निर्णायक के रूप में राजू वोरा, मोहम्मद रईस, राकेश अहीर, सत्तार भाई, रफीक हाशमी, अब्दुल हमीद, विजेंद्र बेंस, पृथ्वी सिंह  ने सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी प्रहलाद अहीर, विनोद शर्मा, लक्ष्मी नारायण सफा, मानसिंह चौहान, अभिषेक प्रेमी, विमलेश अहीर,पार्षद प्रतिनिधि रामलाल ग्वाला, हुसैन खां कारपेंटर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी नागरिक उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE