BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 3:25 pm
KHABAR : राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता के लिए नीमच की काजल सालवी का मप्र जूडो टीम में चयन, भरत सिंह कुमावत मप्र जूडो टीम के प्रशिक्षक नियुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 69वीं शालेय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्रीय शालेय जूडो प्रतियोगिता (19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 30 जनवरी 2026 से 3 फरवरी 2026 तक दिल्ली में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों की चयनित टीमें भाग लेंगी, जिसमें मध्यप्रदेश जूडो टीम भी सम्मिलित होगी।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु नोडल खेल विद्यालय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, नीमच में मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही कु. काजल सालवी पिता मनोज सालवी (शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच) का मध्यप्रदेश जूडो टीम में चयन हुआ है।

साथ ही, लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा नोडल खेल विद्यालय शा. बा. उ. मा. वि. क्र. 2, नीमच के व्यायाम शिक्षक भरत सिंह कुमावत को पुनः मध्यप्रदेश जूडो टीम का प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।

कु. काजल सालवी का चयन राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता, जो कि नीमच में दिनांक 7 से 11 नवम्बर 2025 तक आयोजित हुई थी, में अपने 40 किलोग्राम वजन वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआ है। प्रतियोगिता की तैयारी के अंतर्गत मध्यप्रदेश जूडो टीम का प्री-नेशनल कोचिंग कैंप दिनांक 23 से 27 जनवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें कु. काजल सालवी भी सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जिला शिक्षा अधिकारी नीमच सुजानमल मांगेरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी नीमच सावित्री मालवीय, प्राचार्य ओपी बंसल, अनिल व्यास, समस्त स्टाफ सदस्य, विभिन्न व्यायाम शिक्षक, परिजन एवं इष्ट मित्रों द्वारा कु. काजल सालवी एवं भरत सिंह कुमावत को बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी भरत सिंह कुमावत द्वारा प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता अर्जित कर चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE