नीमच। खेलो एमपी यूथ गेम्स योजना के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग नीमच तथा डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन नीमच के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन टाउन हॉल नीमच में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 42 बालक एवं 12 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 4 बालक एवं 4 बालिकाओं का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 28 से 30 जनवरी 2026 तक नर्मदापुरम में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चयनित बालिकाएं-
इशिका जैन - प्रथम
तनीषा धाकड़ - द्वितीय
लोरिशा सोनी - तृतीय
अवनी जयंत - चतुर्थ
चयनित बालक-
अनन्त मठ्ठा - प्रथम
दर्श यादव - द्वितीय
यथार्थ सिंह चौहान - तृतीय
यजत तुग्नावत - चतुर्थ
प्रतियोगिता का सफल आयोजन डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन नीमच के उपाध्यक्ष नितिन साहू, उपाध्यक्ष आशीष भंडारी, सचिव संतोष कोटवानी, कोषाध्यक्ष गिर्राज विश्नोई, सह-सचिव अरुण विश्वा तथा कार्यकारिणी सदस्य जगदीश बागड़ी एवं त्रिलोक सिंह लोधा के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रतिभागी खिलाड़ियों के अभिभावक तथा जावद से योगिता दलवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता का संचालन खेल विभाग की मीनाक्षी सिसोदिया के निर्देशन में किया गया।
डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयरतन गर्ग ने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।