BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 7:29 pm
KHABAR : शामगढ़ में टाइट फाइनल, अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, ढाबला गुर्जर इलेवन ने जीती अध्यक्ष ट्रॉफी, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। मिडिल स्कूल ग्राउंड में खेले गए फाइनल में ढाबला गुर्जर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

पांच दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में गिरिराज मीणा इलेवन ने वाल्मीकी कोटा को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में ढाबला गुर्जर इलेवन ने महिदपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मुकाबले में गिरिराज मीणा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढाबला गुर्जर इलेवन ने आखिरी ओवर में जीत हासिल कर रोमांचक अंत किया।

विजेता टीम को 1,01,000 रुपये नकद और शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद और शील्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच, फेयर प्ले टीम सहित अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए।

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गिरिराज मीणा इलेवन के शिवम हंसोती को सर्वाधिक रन बनाने पर दिया गया। फाइनल में 75 रनों की पारी खेलने वाले ढाबला गुर्जर इलेवन के इमरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑर्बिट डिजिटल की ओर से ओप्पो कंपनी का मोबाइल मैन ऑफ द सीरीज को प्रदान किया गया।

समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग मुख्य अतिथि रहे। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी, सभापति कृष्णा नवीन फरक्या, सीताबाई जांगड़े, दिलीप वाधवा, सिद्धार्थ जोशी, सिंटू धामुनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार, धीरज संघवी, पार्षद फारुख मेव, भाजपा मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलकारी, राधेश्याम महान, डॉ अमित धनोतिया, निखिल अरोरा सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बलवंत सिंह पंवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मॉर्निंग क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन में नगर के कई सेवाभावी नागरिकों ने भी पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE