नीमच। नगर पालिका परिषद् नीमच के तत्वावधान में नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से राजेन्द्र प्रसाद स्टेडियम, नीमच में 15 जनवरी से प्रारंभ हुई गणतंत्र दिवस फुटबॉल स्पर्धा में 22 जनवरी गुरुवार को अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। दोपहर 3 बजे से अहीर यूनिवर्सल और नीमच सिटी फुटबॉल क्लब के बीच यह मुकाबला होगा।
नपा कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा और डीएफए सचिव प्रमोद शर्मा ने बताया कि मैच के दौरान कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, जिनमें लायंस क्लब अध्यक्ष सुनील शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन, अनंत पटवा, राजेश मानव, चंद्रेश एरन, राहुल जैन, श्याम गुर्जर, भूपेंद्र गौड़, भारत सिंह सोलंकी, विमल काठेड, मुकेश सहारिया, कमलकांत जोशी, कृष्णा शर्मा, दीपक खताबिया, राकेश सोन, संजय यादव, विवेक खंडेलवाल, कपिल सिंह चौहान, जोगेंद्र सिंह सलूजा, अजय चौधरी, पवन शर्मा, डॉक्टर जीवन कौशिक, विवेक कटारिया, महेंद्र श्रीवास्तव, महेश जैन आदि शामिल होंगे और खिलाड़ी का उत्साहवर्धन करेंगे।
नगरपालिका परिषद् नीमच और जिला फुटबॉल संघ ने सभी फुटबॉल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और स्पर्धा को सफल बनाने का अनुरोध किया है।