BREAKING NEWS
VIDEO NEWS : शाजापुर में धूमधाम से मना MP का 71वां.. <<     NEWS UPDATE: नीमच में धूमधाम से मना मध्यप्रदेश का.. <<     मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 7:46 pm
KHABAR : ढाबला गुर्जर इलेवन ने जीती अध्यक्ष नगर परिषद की ट्रॉफी, राजेश दीक्षित ने कहा- खेलों में हार भी जीत की सीख देती है, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अध्यक्ष नगर परिषद ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन बुधवार को रोमांचक मुकाबलों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ। मिडिल स्कूल ग्राउंड में खेले गए फाइनल में ढाबला गुर्जर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि खेलों में इंसान या तो जीतता है या सीखता है। हार भी जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और जीत आत्मविश्वास को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की क्षमता विकसित करते हैं।

पांच दिवसीय टूर्नामेंट में क्षेत्र की कई मजबूत टीमों ने भाग लिया। पहले सेमीफाइनल में गिरिराज मीणा इलेवन ने वाल्मीकी कोटा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में ढाबला गुर्जर इलेवन ने महिदपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

फाइनल मुकाबले में गिरिराज मीणा इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 163 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ढाबला गुर्जर इलेवन ने अंतिम ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की।

विजेता टीम को 1,01,000 रुपये नकद और शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम को 51,000 रुपये नकद और शील्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच, फेयर प्ले टीम सहित अन्य पुरस्कार भी वितरित किए गए।

मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार गिरिराज मीणा इलेवन के शिवम हंसोती को सर्वाधिक रन बनाने पर दिया गया। फाइनल में 75 रनों की पारी खेलने वाले ढाबला गुर्जर इलेवन के इमरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑर्बिट डिजिटल की ओर से ओप्पो कंपनी का मोबाइल मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया।

समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवासी, घुमक्कड़ एवं अर्ध-घुमक्कड़ समुदाय के रवि प्रताप बुंदेला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव, उपाध्यक्ष डालीबाई जोशी, सभापति कृष्णा नवीन फरक्या, दिलीप वधवा, सिद्धार्थ जोशी, सिंटू धामुनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पंवार, धीरज संघवी, पार्षद फारुख मेव, भाजपा मंडल महामंत्री दरबार सिंह किलकारी, राधेश्याम महान, डॉ अमित धनोतिया, निखिल अरोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन बलवंत सिंह पंवार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मॉर्निंग क्लब के सदस्यों द्वारा किया गया। आयोजन में नगर के सेवाभावी नागरिकों ने भी पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE