BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 11:07 am
NEWS : पूर्व मंत्री आंजना के मुख्य आतिथ्य में सगरवंशी माली समाज भदेसर चौखला की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न, पूर्व मंत्री आंजना ने कहा- वीर भगतसिंह स्टेडियम में खेल, अनुशासन और टीमवर्क का उत्सव, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सगरवंशी माली समाज भदेसर चौखला की ओर से सतखंडा माली समाज के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन बुधवार को वीर भगतसिंह स्टेडियम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 जनवरी 2026 तक किया गया, जिसमें माली समाज की विभिन्न क्रिकेट टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उदयलाल आंजना ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मानसिक मजबूती, अनुशासन और सामाजिक समरसता का भी सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और समाज में आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खेल भावना की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पारितोषिक एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष रामकिशन चौधरी, प्रदीप मदानिया, भंवरलाल माली, वृद्धिचंद माली, भेरूलाल माली, गणेश माली, गोविंद माली, रामकरण माली, शंकर माली, श्यामलाल माली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रतन डांगी, कैलाश शर्मा, प्रकाश सालवी, मिठूलाल डांगी, यशवंत डांगी, भेरूलाल गुड़गांव, प्रीतेश सिंघवी, सिद्धार्थ साहू, लक्ष्मीनारायण, धर्मेंद्र लक्षकार, हरि बागवान, किशन महाराज, जयप्रकाश, लोकेश डांगी, शंकर सिंह, गजू राणावत, पूरण, बबलू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE