BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 11:45 am
BIG NEWS : सरसी के खिलाड़ी बने खेलो एमपी के सितारे, 6 स्वर्ण पदक जीतकर आसान की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की राह, हजारों खिलाड़ियों ने लिया था भाग, पढ़े पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स का जिला स्तरीय आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रतलाम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों रतलाम, जावरा, सैलाना, पिपलोदा, आलोट, बजाना से लगभग 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत रतलाम कॉलेज ग्राउंड से टॉर्च रैली के साथ हुई। रैली को जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, कलेक्टर मिश्रा सिंह और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड पर समाप्त हुई।

इस प्रतियोगिता में जावरा विकासखंड के लगभग 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया, जिनमें से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरसी के 11 खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


सरसी स्कूल के खिलाड़ियों का प्रदर्शन-
जूडो खेल-
आशीष चौहान-  स्वर्ण पदक
नमन धाकड़- स्वर्ण पदक
निर्मला मालवीय- स्वर्ण पदक
चेतन चौधरी- कांस्य पदक

बॉक्सिंग खेल-
प्रतिज्ञा कुंवर- स्वर्ण पदक
ऋतुराज सिंह- स्वर्ण पदक
श्रीपाल चंद्रवंशी- स्वर्ण पदक

एथलेटिक्स-
पिंकी रोहिदास- कांस्य पदक
विकास रोहिदास- कांस्य पदक
तारा प्रजापत- सहभागिता
रितेश सिसोदिया- सहभागिता

कुल उपलब्धि-
सरसी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए।

आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता-
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 28 से 30 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जूडो खिलाड़ी (सागर)बॉक्सिंग खिलाड़ी भोपाल में अपना हुनर दिखाएंगे। खिलाड़ियों की सफलता उनके कोच जितेंद्र राठौड़ की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है।
स्कूल की प्राचार्य भारती भावसार तथा समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE