BREAKING NEWS
BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 5:08 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री कृ‍षक मित्र सूर्य योजना के तहत लाभांवित होंगे जिले के 1525 अन्नदाता, विकासखंड स्तर पर होगा शिविरों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री कृ‍षक मित्र सूर्य योजना के तहत मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं नीमच जिले में किसानों के खेतों में सोलर पम्‍प स्‍थापित करने का कार्य किया जा रहा है। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में 1525 किसानों को इस योजना के तहत लाभांवित करने के लिए विकासखण्‍ड स्‍तर पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

जिला पंचायत सीईओ पराग जैन ने बताया, कि 27 जनवरी 2026 को जनपद सभाकक्ष नीमच में तहसील नीमच व जीरन के 425 कृषकों के लिए शिविर आयोजित किए जा रहे है। इसी तरह 28 जनवरी को जनपद सभाकक्ष जावद में जावद क्षेत्र के 178 किसानों 29 जनवरी को जनपद सभाकक्ष मनासा में तहसील मनासा एवं रामपुरा के 785 किसानों और 30 जनवरी को प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्‍था रतनगढ़ में सिंगोली तहसील के 138 किसानों के लिए दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जा रहे है।

वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी नीमच, जावद, मनासा हितग्रा‍ही किसानों से संपर्क कर सौलर पम्‍प आवेदकों के आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, मोबाईल नम्‍बर तथा बैंक खाते के लिए 100 रूपये के साथ किसानों को शिविरों, मेलो की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करेंगे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शिविरों में सौलर पम्‍प आवेदकों का खाता खोलने एवं सी.आई.एफ.करने के लिए आवश्‍यक संसाधनों के कर्मचारियों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। इस शिविर में अधिकाधिक किसानों को प्रधानमंत्री कृषि मित्र सूर्य योजना के तहत सौलर पम्‍प स्‍थापित करने के लिए उनके प्रकरण तैयार करवाकर लाभांवित किया जावेगा। अधिकाधिक किसानों से इन शिविरों में उपस्थित होकर लाभ उठाने का आगृह किया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE