BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 5:12 pm
NEWS : समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में तीसरी बार जैन प्रोफेशनल क्रिकेट लीग व पहली बार जूनियर क्रिकेट लीग का आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। समग्र जैन समाज की प्रतिनिधि संस्था श्री महावीर जैन मंडल के तत्वाधान में जैन प्रोफेशनल फोरम द्वारा 31 जनवरी से 1 फरवरी तक जैन प्रोफेशनल ओलंपिक व क्रिकेट लीग के तीसरे सीज़न जैन प्रोफेशनल टर्फ क्रिकेट लीग जेपीसीएल 3.0 का आयोजन एलबीएस स्पोर्ट्स जंक्शन में किया जाएगा।


टीम चयन के लिए आयोजित समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण कर किया गया। आयोजन में अतिथि श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोषी, महासचिव सोहन पोखरना, पूर्व अध्यक्ष कमल जैन, कोषाध्यक्ष नवीन पटवारी, कार्यकारिणी से नरेन्द्र पोखरना, दिलीप पोखरना, महिला मंडल अध्यक्ष कल्पना मेहता, कोषाध्यक्ष प्रीति ढीलीवाल, महावीर नवयुवक मंडल अध्यक्ष निलेश पटवारी, अभिषेक लोढ़ा, दिनेश डांगी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक तुषिता सांखला, अनु सुराना ने किया।


स्वागत उद्बोधन में संस्थान के संयोजक डॉ अरविंद सांखला ने जेपीएफ की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि दो वर्ष पूर्व समग्र जैन समाज की अग्रणी संस्थान श्री महावीर जैन मंडल द्वारा रोपित पौधा जैन प्रोफेशनल फोरम आज वृक्ष बनने की तरफ अग्रेशित है। उन्होंने बताया कि इस जेपीसीएल 3.0 आयोजन में समग्र जैन समाज के प्रोफेशनल्स की 12 टीमें खेलेगी जिसमें प्रताप टाइगर्स - ऑनर अलका जैन, रेमेडी रनर -ऑनर डॉ लोकेश जैन, शुभम डायमंड्स - ऑनर संपत कुमार डांगी, चित्तौडगढ़ विक्टर्स- ऑनर उमेश जैन, एम आर स्क्वायर- ऑनर मोनिका बोहरा, सेठिया कैपिटल -ऑनर डॉ आई एम सेठिया, एलबीएस टाइटंस - ऑनर भूपेश फत्तावत, रीवा स्ट्राइकर- ऑनर अर्पित पटवारी, निका नाइटराइडर- ऑनर अमन जैन, कुम्भा टाइटंस- ऑनर अविनाश सुराणा, माइक्रो मेस्ट्रोज- ऑनर संजय ढीलीवाल, क्रियोलिट सुपर किंग- ऑनर हार्दिक मेहता होंगी। इसके साथ ही जैन प्रोफेशनल्स ओलंपिक जेपीओ 2.0 का भी आयोजन किया जाएगा।


संयोजक जितेश रांका ने जैन प्रोफेशनल ओलंपिक्स में आयोजित होने वाले खेल बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम, पिकल बोल, जूनियर क्रिकेट लीग आदि के बारे में जानकारी दी।


टीम चयन संयोजक प्रोफेसर कपिल नाहर एवं नीरव दोशी, यश पोखरना ने बताया कि प्रत्येक टीम में 9 खिलाड़ी खेलेंगे, जिसमें 2 महिला खिलाड़ी अनिवार्य होंगे। टीम का निर्माण निष्पक्ष रूप से टीम ओनर की उपस्थिति में हर टीम को दी गई समकक्ष खिलाड़ियों की लिस्ट अनुसार प्रत्येक टीम की खिलाडियो का चयन किया गया। संयोजक मनीष छाजेड़ ने सभी टीम ओनर्स एवं कैप्टेन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


टीम चयन प्रक्रिया में संयोजक तुषार सुराणा, अखिल पोखरणा, डॉ सुशील मेहता, संदीप सेठिया, डॉ अतुल खाब्या, कुलदीप मोदी, उदित जैन, सुनील झामड़, भावेश जैन, विशाल जैन, श्रेयांश सेठिया, विदित पोसवालिया, हार्दिक चपलोत, पुनीत जैन, अमन पाटनी, प्रांजल गाडोलिया, शुभम कोठारी, सिद्धार्थ बोहरा, आशा पोखरना, रितु पोखरना, स्वाति छाजेड़ का सहयोग रहा।


श्री महावीर जैन मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी ने फोरम के इस आयोजन की सराहना करते हुए बताया कि यह आयोजन समग्र जैन एकता को नए आयाम देगा। उन्होंने इस आयोजन के संयोजक टीम एवं मैच खेलने वाली टीमों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह एक अभिनव प्रयोग है और विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन द्वारा एक स्वस्थ परम्परा कायम होगी तथा समग्र जैन समाज के प्रोफेशनल्स में भाइचारे की भावना बढ़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE