चित्तौड़गढ़। उदयपुर मंडल की तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठ सूचियाँ जारी करवाने की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेश कोषाध्यक्ष कालूराम खटीक व जिलाध्यक्ष गोपाल स्वरूप त्रिपाठी के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला मंत्री गोपेश कोदली ने बताया कि उदयपुर मंडल में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचियां अभी तक जारी नहीं हुई हैं साथ ही उदयपुर मंडल में पांच वर्षों की पदोन्नतियां भी बाकी है। जिससे शिक्षकगण पदोन्नति के लाभ से वंचित हो रहे हैं। शिक्षामंत्री से शीघ्र ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जारी कराने की मांग की गई।
इस दौरान मुकेश खटीक, नानालाल सुथार, हरिओम सिंह शक्तावत, कालुलाल नायक, गणेश उनियारा, राजू तेली, पुरूषोत्तम लक्षकार, शिव कोदली, सुभाष घारू, अनिल बारेसा, उमेश चाष्टा, नवीन सामर, संदीप साहू, रमेश उज्जवल, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, गणपत मीणा, विकास वैष्णव, मानसिंह भाटी सहित कई शिक्षकगण उपस्थित थे।