नीमच। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (उपखण्ड) जावद प्रीति संघवी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र भाग 6(4) के तहत आमलीभाट निवासी अमित पिता भरतलाल पाटीदार की 27 जून 2025 को पानी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर मृतक के वारिस भरतलाल पाटीदार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसीलदार जावद द्वारा आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर, स्वीकृति के लिए एसडीएम जावद को प्रस्तुत किया गया था।