नीमच। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा नीमच जिले के औद्योगिक क्षेत्र मोरका (तहसील जावद) एवं औद्योगिक क्षेत्र मनासा (तहसील मनासा, जिला नीमच) में रिक्त औद्योगिक भूखंडों के आवंटन हेतु एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) आमंत्रित किए गए हैं।
ईओआई प्रक्रिया 01 फरवरी 2026 प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 अपरान्ह 05:00 बजे तक रहेगी। यह संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय पोर्टल mpmsme.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन संपादित की जाएगी।
प्रत्येक भूखंड के लिए आवेदन शुल्क ₹5,000 निर्धारित किया गया है, जो कि अप्रतिदेय (नॉन-रिफंडेबल) होगा। आवेदन शुल्क के अतिरिक्त आवेदित भूमि के लिए आवेदन तिथि को प्रचलित प्रीमियम राशि का 25 प्रतिशत अग्रिम पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।
औद्योगिक भूखंडों का आवंटन मध्यप्रदेश एमएसएमई औद्योगिक भूमि एवं भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम-2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा। नियमों, प्रक्रिया एवं उपलब्ध भूखंडों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट mpmsme.gov.in पर उपलब्ध है।