BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच की प्लास्टिक फैक्ट्री में दर्दनाक.. <<     BIG NEWS : एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : वनवासी कृषि ग्रामीण मजदूर संघ की मासिक.. <<     BIG NEWS : काबुली चने की आड़ में हो रही थी नशे की.. <<     BIG NEWS : स्कूल बस चालकों-परिचालकों का 7 दिन में.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय मनासा में गुरु.. <<     KHABAR : जबलपुर में अधिवक्ता संघ का चुनाव रद्द,.. <<     KHABAR : डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए ग्राम अरनिया.. <<     REPORT : अमानक खाद-बीज व कीटनाशकों की बिक्री पर.. <<     KHABAR : मां विंध्यवासिनी के दरबार में उमड़ा आस्था.. <<     KHABAR : तीन अलग जगह पर चोरी की घटना को कारित करने.. <<     JOB : जुलाई माह की इस तारीख को आईटीआई नीमच में.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांश चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     KHABAR : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 6:33 pm
NEWS : जिला स्तरीय U-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, धरियावद की टीम बनी जिला चैंपियन, अरनोद को 6 विकेट से हराया, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा, फाइनल मुकाबला देखने दर्शकों की उमड़ी भीड़, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. नंदलाल मीणा एवं पूर्व जिला प्रमुख स्व. सुमित्रा मीणा स्मृति जिला स्तरीय अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में धरियावद टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अरनोद को 6 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष हेमंत मीणा रहे।

मैच का रोमांच-
फाइनल मैच का शुभारंभ प्रतियोगिता संयोजक उत्सव जैन एवं जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष संदीप पाल शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं टॉस के साथ किया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अरनोद की टीम 18.2 ओवर में 93 रनों पर सिमट गई। अरनोद की ओर से रामलाल ने 26 रन एवं गौरव राठौड़ ने 14 रनों का योगदान दिया। धरियावद की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए चहल कलाल ने 4 विकेट तथा नवीन शर्मा ने 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी धरियावद की टीम ने 13.2 ओवर में 99 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। धरियावद की जीत में नवीन शर्मा (25 रन), वरुण (23 रन) एवं मोइन खान (22 रन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए नवीन शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें आरसीए एडहॉक कमेटी सदस्य पिंकेश पोरवाल द्वारा पुरस्कृत किया गया।

समापन समारोह-
समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण एवं जिला स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्व. नंदलाल मीणा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवा क्रिकेटरों को उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है।

वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान-
इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के पूर्व वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका रणजीत सिंह सैनी एवं राकेश जैन ने निभाई, जबकि स्कोरर भाग्य सिंह रहे।

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, रवि जोशी, जिला उपाध्यक्ष वर्दीचंद धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई, उत्सव जैन, शिवलाल साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु गोपाल शर्मा, संदीप पाल शर्मा, कोच भेरूलाल बारोलिया, विपिन जोशी, जॉर्ज सर एवं चंद्र प्रकाश गेहलोत सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष संदीप पाल शर्मा ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE