खरगोन। कसरावद पुलिस ने स्थाई वारंटी तामिली विशेष अभियान के तहत तीन वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की हे। दिनांक तेईस जनवरी को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में पुलिस टीम कसरावद ने तीन अलग अलग जगह पर दबिश, देकर शकील उर्फ शाकिर पिता सलीम शेख सेंधवा, राजाराम पिता गुलाबराव धामनोद, रवि पिता विक्रम धामनोद को गिरफ्तार किया हे। उक्त कार्यवाही एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई।