नीमच। शहर के मूलचंद मार्ग स्थित नसरुल्लाह खां मस्जिद इमामबाड़े के समीप नाले पर नगरपालिका द्वारा आज जेसीबी के माध्यम से सफाई कार्य संपन्न करवाया गया। साथ ही खास तौर पर पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिले में हुई अप्रिय घटनाओं को देखते हुए शहर में स्वच्छता और शुद्ध पेयजल की सप्लाई नगरपालिका की प्राथमिकता है।नाले से होकर जो पेयजल की पाइप लाइनें बिछी हुई है,उससे भी दूषित पानी सप्लाई होने का भाई बना रहता है। इसी आशंका को दृष्टिगत रखते हुए अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। बताते चलें कि नाले की सफाई की मांग भी लंबित थी। कार्रवाई के दौरान सीएमओ दुर्गा बामनिया और नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।