BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2026, 10:23 am
NEWS : इंटर जिंक सीजन- 4 क्रिकेट चैंपियनशिप में रामपुरा आगूचा माइंस बनी विजेता, रोमांचक फाइनल में खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन, राकेश की घातक गेंदबाज़ी ने जीता दर्शकों का दिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर में आयोजित इंटर जिंक क्रिकेट कुंभ (सीजन-4) के फाइनल मुकाबले में रामपुरा आगूचा माइंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एचओ सीआरडीएल को पराजित कर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

दूधिया रोशनी में खेले गए फाइनल मैच में एचओ सीआरडीएल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर से पूर्व 3 गेंद शेष रहते सभी 10 विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुरा आगूचा माइंस की टीम ने मात्र 14.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

राकेश बने प्लेयर ऑफ द मैच

रामपुरा आगूचा माइंस की जीत में राकेश का अहम योगदान रहा। उन्होंने 4 ओवर में मात्र 17 रन देकर 4 विकेट झटके और शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट पुरस्कार
बेस्ट बैट्समैन: मनीष सेन
बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट: राकेश
बेस्ट ऑलराउंडर ऑफ द टूर्नामेंट: प्रशांत देवंदा

अतिथियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन-
इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंदेरिया स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन ने आयोजन की सफलता के लिए चंदेरिया टीम को बधाई दी और सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन टीम-बिल्डिंग और आपसी सामंजस्य को मजबूत करते हैं। उन्होंने दोनों टीमों के उत्कृष्ट खेल और खेल भावना की सराहना की।

गरिमामयी उपस्थिति-
कार्यक्रम में मेटल माइंस मजदूर संघ के अध्यक्ष रणजीत सिंह भाटी, हेड एचआर अनूप कुमार, डिप्टी सीएचआरओ ममता शर्मा, आयोजन टीम से इंद्रजीत सिंह, विजय राव, दिलीप सिंह, नवीन इंटोदिया, उर्मी दीपा सहित खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE