BREAKING NEWS
NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<     Mausam Vibhag Alert: मालवा-उज्जैन संभाग में मानसून पर लगा.. <<     KHABAR : माधव चौक पर छात्रों की गूंज कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : महल कॉलोनी में सड़क निर्माण को लेकर.. <<     BIG NEWS : विदाई से पहले एमपी में फिर मेहरबान होगा.. <<     KHABAR : उज्जैन में 30 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित कर.. <<     KHABAR : पिराना में मृतक के परिवार को मिली 6 लाख.. <<     KHABAR : 1947 से सड़क की राह देख रहा बापचा, सड़क की मांग.. <<     KHABAR : सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ किसान संघ ने.. <<     BIG NEWS : 1,000 मांगने और ब्लैकमेल करने का आरोप, सरपंच.. <<     BIG NEWS : जिले के मनासा-झालावाड़ रोड पर भयानक हादसा,.. <<     NEWS : 76 प्रतिशत युवा इंजीनियर्स के साथ.. <<     NEWS : 50 हजार के इनामी वांछित अपराधी की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : 16 सितंबर से होगा दशलक्षण पर्युषण पर्व का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सिंह, वृश्चिक और मकर राशि वालों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2026, 11:42 am
NEWS : सैंथी में आयोजित श्री धरणीधर धाकड़ समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, सैंथी विजेता, तुम्बड़िया की टीम रही उपविजेता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चारभुजा क्रिकेट क्लब सेती द्वारा आयोजित श्री धरणीधर धाकड़ समाज टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, निंबाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, धाकड़ युवा संघ जिला अध्यक्ष डॉ. बृजेश धाकड़, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश टाई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवनारायण धाकड़, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक जावदा सहित रतन सुखवाड़ा, पुष्कर धाकड़ एवं राजेश धाकड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

फाइनल मुकाबले में सैंथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तुम्बड़िया को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तुम्बड़िया टीम ने 116 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सैंथी टीम ने 15 ओवर में 118 रन बनाकर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच संजय धाकड़ रहे। वहीं, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब राजेश धाकड़ को मिला। बेस्ट बल्लेबाज रमेश धाकड़ एवं बेस्ट गेंदबाज रोहन धाकड़ रहे। अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों से नशे से दूर रहकर खेल भावना को अपनाने का आह्वान किया। निंबाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़ ने कहा कि धाकड़ समाज शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है, जिससे आने वाली युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में पार्षद नरेश धाकड़, राधेश्याम धाकड़, विशाल धाकड़, ओमप्रकाश धाकड़, बंसीलाल धाकड़, मोहन धाकड़, रतन धाकड़, निर्भय राम धाकड़, रामनारायण धाकड़, किशन धाकड़, दिनेश धाकड़, भेरूलाल धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, भरत धाकड़, दीपक धाकड़ सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE