चित्तौड़गढ़। जैन प्रोफेशनल ओलंपिक एवं क्रिकेट टूर्नामेंट समाज को नई दिशा देगा। सामाजिक सरोकार और प्रोफेशनल्स को मंच प्रदान करने वाले इस आयोजन का शुभारंभ शनिवार को विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने दीप प्रज्वलित कर किया।
दो दिन के इस टूर्नामेंट में 12 टीमों ने भाग लिया। आयोजन में क्रिकेट के साथ-साथ पिकलबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं और बच्चों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
मुख्य संयोजक डॉ. अरविंद सांखला, मनीष छाजेड और जैन प्रोफेशनल फोरम के संस्थापक डॉ. आई एम सेठिया सहित कई गणमान्य समाजजन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य समाज में खेल-कूद, टीम भावना और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना बताया गया।