चित्तौड़गढ़। तृतीय उदय खेल महोत्सव–2026 के अंतर्गत आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन भी खेल मैदान पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और छोटीसादड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान विक्रम आंजना ने निंबाहेड़ा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान का दौरा कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं, जो अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ाती हैं।
प्रतियोगिता स्थल पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। स्वागत समारोह में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत जाट, नगर अध्यक्ष रोमिल चौधरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अरनिया जोशी ग्राम पंचायत सरपंच गजेंद्र पालीवाल, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव दिग्वेंद्र प्रताप सिंह जादोन सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। एनएसयूआई के कई पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मैदान में उपस्थित रहे।
खेल मैदान में पूरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खेल महोत्सव को लेकर जोश देखने लायक था।