BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 1:23 pm
BIG BREAKING : जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान के पुत्र इंद्रजीत सिंह चौहान के साथ सकराना में मारपीट, गनमैन को लेकर पहुंचा रंगदारी करने, स्थानिय ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, स्कॉर्पियो के फोड़े कांच, मौके पर केंट थाना पुलिस, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच जिले की सगराना घाटी पर मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है। इस घटना में जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के पुत्र इंद्रजीत सिंह चौहान एवं उनके साथी आदित्य पिता किशन सिंह घायल हो गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान के अनुसार, आदित्य पिता किशन सिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी स्कीम नंबर 36 नीमच और इंद्रजीत सिंह पिता सज्जन सिंह चौहान (उम्र 39 वर्ष), निवासी गांधीनगर नीमच, आज अपने व्यावसायिक कार्य से सगराना गए थे। इसी दौरान महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह एवं उनके साथियों द्वारा दोनों युवकों पर तलवार से हमला किए जाने का आरोप है।

हमले में दोनों युवकों की गाड़ी के कांच भी तोड़ दिए गए। घटना में इंद्रजीत सिंह को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल नीमच लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं अस्पताल से जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE