BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2026, 6:06 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की दलौदा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 16 वर्ष की नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार, पढे़ पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नाबालिक बालक /बालिकाओं को खोजने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे आपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तेर सिहं बघेल एवं एसडीओपी महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरो को चेक कर 700 किलोमीटर की दूर ग्रेटर नोएडा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से ट्रेस कर आरोपी मोहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश से आरोपी के कब्जे से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।


घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.01.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी पुत्री नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना दलोदा पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारो की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे को चेक कर 700 किमी दूर ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से नाबालिग बालिका को आरोपी मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर निवासी मेरठ के कब्जे से  सकुशल दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया।


गिरफ्तार आरोपी- मुहम्मद शकील पिता मोहम्मद अमीर उम्र 32 साल निवासी मेरठ उत्तर प्रदेश


सराहनिय कार्यः - उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, उनि पुर्णिमासिंह,सउनि प्रमोद तोमर, प्रआर अजीत सिंह,आर विजेन्द्रसिंह, आरक्षक मुजफ्फर साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE