नीमच। दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को 33/11 केवी औद्योगिक ग्रिड से निकलने वाले विभिन्न 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।

सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि पोल शिफ्टिंग कार्य एवं सब-स्टेशन मेंटेनेंस के चलते 11 केवी औद्योगिक फीडर, 11 केवी जेल फीडर, 11 केवी भरभड़िया कृषि फीडर एवं 11 केवी पीएम आवास फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक बंद रहेगी।

इसके अतिरिक्त, प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे तक 33 केवी लाइन बंद रहने के कारण औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, स्कीम नंबर 36-ए, तहसील कार्यालय, मेडिकल कॉलेज एवं एचटी कनेक्शन (परफेक्ट वायर आदि) क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत बंद रहने की अवधि में आवश्यकतानुसार कमी या वृद्धि की जा सकती है।
