BREAKING NEWS
KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 3:33 pm
KHABAR : कसरावद में नामदेव समाज का भव्य सामूहिक विवाह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। जिले के कसरावद में नामदेव समाज द्वारा सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन का भव्य और अनुकरणीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए, जिससे आयोजन स्थल पर सामाजिक एकता और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। नामदेव समाज में यह दूसरा अवसर रहा, जब सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसे समाजजनों का भरपूर समर्थन मिला।


सम्मेलन के दौरान युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने आपसी परिचय कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। इसके पश्चात पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 6 जोड़ों को विधिवत् प्रणय सूत्र में बांधा गया। विवाह उपरांत सभी अतिथियों एवं समाजजनों के लिए सामूहिक भोजन की व्यवस्था भी की गई।


सामूहिक विवाह समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नामदेव (इलेक्ट्रिकल कंडक्टर) ने बताया कि इस आयोजन में समाज के वरिष्ठजन और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर समाज का एकत्र होना किसी महाकुंभ जैसा अनुभव कराता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के हर वर्ग ने सहयोग किया। अंत में आयोजन समिति ने सहयोग देने वाले सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE