BREAKING NEWS
KHABAR : प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग कर फैलाया जा.. <<     NEWS : जिलेभर में मनाया जाएगा अखंड भारत संकल्प.. <<     BIG NEWS : मासूमों की आड़ में हो रहा था नशे का.. <<     KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 4:32 pm
KHABAR : रेंजर जतारा शिशुपाल अहिरवार की लगातार दूसरे दिन जप्ती की कार्यवाही, पूछा और वस्तगुवा के जंगल में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के अपराध में ट्रैक्टर किया जप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

जतारा। वन परिक्षेत्र जतारा अंतर्गत पूछा और वस्तगुवा के जंगल अंतर्गत बीट मगरई नं 2 के कक्ष क्रमांक पी 318 बी जिसमें वर्षों से व्याप्त अतिक्रमण को वर्ष 2023 में अतिक्रमण बेदखली कर मुक्त कराया जाकर उसमें चारों तरफ से सीपीटी एवं गहरी खाईयां एवं गड्‌ढे खोदे जाकर वर्ष 2024-25 में चारों तरफ बारबेड तार लगाकर घेराव कार्य किया जाकर लगभग 12000 पौधे रोपित किये गये थे। जिनको पुनः अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण करने के उद्देश्य से बारबेड चोरी  किये जाने की शिकायतों के साथ-साथ अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र में उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें प्राप्त होने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा पत्र क्रमांक 372 दिनांक 06/02/2026 के माध्यम से संपूर्ण स्टॉफ को मौके से जाकर कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्रसारित किए जाने पर दिनांक 07/02/2026 की सुबह वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला पूछा के जंगल अंतर्गत जैसे ही बीट मगरई नंबर दो के कक्ष क्रमांक पी 318 बी में पहुंचा तो देखा कि जंगल में बहने वाले पूछा नाला में एक लाल रंग के डीआई 265 महिंद्रा ट्रैक्टर चेसिस एवं में कुछ लोग जंगल में बहने वाले नाले से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर की ट्रॉली में लोड कर रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर के पास वन अमला पहुंचा और उनके पास पहुंचकर जैसे ही पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो मौके पर उपस्थित मजदूर और ड्राइवर भाग गए जिसके पश्चात वनक्षेत्र में अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन के अपराध में ट्रैक्टर मय ट्रॉली के जिसमें रेत भरी हुई थी की जप्ती करके नामजद वन अपराध प्रकरण क्रमांक 1138/10 दिनांक 07/02/2025 पंजीबद्ध किया जाकर वन परिक्षेत्र कार्यालय जतारा लाकर जप्त वाहन को राजसात की कार्यवाही हेतु अग्रिम विवेचना में लिया गया।


आज की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई जिसमे वन परिक्षेत्र जतारा का संपूर्ण वन अमला शामिल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE