BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 4:34 pm
BIG NEWS : ड्रग्स माफिया पर शिकंजा, नींद की गोलियों से हथियारों तक का खेल हुआ खत्म, कुख्यात तस्कर सद्दाम चढ़ा खाकी के हत्थे, अब आरोपी रहेगा सलाखों के पीछे, पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट में की कार्रवाई, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मंदसौर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर सद्दाम उर्फ सद्दाम पिता लाल मोहम्मद (उम्र 32 वर्ष), निवासी बुढ़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT-NDPS एक्ट) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को 5 फरवरी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई नींद की दवाइयों एवं मनोप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से की गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) मल्हारगढ़ नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नारायणगढ़ द्वारा आदतन अपराधी सद्दाम के विरुद्ध प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव पुलिस अधीक्षक के माध्यम से जिला दंडाधिकारी एवं तत्पश्चात आयुक्त, उज्जैन संभाग को भेजा गया, जहां से आदेश जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

5 बार ड्रग्स और 8 बार हथियार तस्करी में रहा शामिल-
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशानुसार तस्करों का आपराधिक रिकॉर्ड आईसीजेएस पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी मल्हारगढ़ द्वारा सद्दाम का डोजियर तैयार किया गया, जिसमें उसके गंभीर आपराधिक इतिहास का खुलासा हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के विरुद्ध कुल 13 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें 5 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित हैं, जबकि 8 प्रकरण आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अवैध हथियार तस्करी के हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE