खरगोन। जिले में 10वीं.12वीं बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शिता एवं सुरक्षात्मक तरीके से कराने के लिए शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में है। 10 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा से पहले शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय से बोर्ड परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच वितरित की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानूडे ने बताया कि सामग्री वितरण के पहले परीक्ष केंद्राध्यक्ष सहित सहायक को प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्हें निर्देशित किया गया कि परीक्षा की गोपनियता किसी भी तरह भंग न हो। परीक्षा के लिए बनाए 95 केंद्रों से केंद्र अध्यक्ष-सहायक केंद्र अध्यक्ष लोहे की भारी- भरकम पेटियां वितरण केंद्र तक लेकर आए। सामग्री मिलान के बाद पुलिस सुरक्षा में यह सामग्री संबंधित थाना, पुलिस चौकियों तक भेजी गई।