BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 5:47 pm
BIG REPORT : नीमच में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियां शुरू, सीएमओ दुर्गा बामनिया ने स्वास्थ्य अमले की बैठक लेकर की सफाई कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में बेहतर रैंक प्राप्त करने के बाद अब स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। नपाध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में शनिवार को नगर पालिका कार्यालय स्थित सीएमओ कक्ष में स्वास्थ्य अमले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीएमओ बामनिया ने स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षकों एवं स्वच्छता पर्यवेक्षकों से सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि स्वच्छता गैंग को वार्डों में न लगाकर केवल बड़े नालों की सफाई में लगाया जाए तथा शहर के निर्धारित कचरा प्वाइंट्स एवं अन्य स्थानों से समय पर कचरा उठाया जाए।

सीएमओ ने नागरिकों को रीसायकल एवं थ्री-आर पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करने, प्रत्येक संरचना पर गीले व सूखे कचरे का पृथक संग्रह सुनिश्चित करने तथा कचरा वाहन में भी गीला-सूखा कचरा अलग-अलग डालने हेतु जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सूचना के बावजूद बैठक में अनुपस्थित रहे स्वच्छता निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों का तीन दिवस का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई अमले की छुट्टियों पर प्रतिबंध लगाते हुए आपात स्थिति में सीएमओ से अवकाश स्वीकृति लेने और ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज, स्वच्छता पर्यवेक्षक दीपक सरसवाल, सुनील कल्याणी, दीपक गौहर, निर्मल गोडाल, ऋषि कलोसिया, संजय सुल्तान, रणजीत चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE