मनासा। शुक्रवार, 7 फरवरी 2026 को पोषण पुनर्वास केंद्र मनासा का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम किरण आंजना एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अंकिता पंड्या द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान केंद्र में वर्तमान में 08 बच्चे उपचाररत पाए गए। अधिकारियों ने बच्चों की माताओं से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. भायल, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास वैभव बैरागी एवं प्रभारी ममता उपस्थित रहे।