गरोठ। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरजना में दबिश के दौरान पुलिस ने करीब 12.5 किलो क्रूड एमडी, भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण जब्त किए हैं। मौके से दीपक लोहार (32 वर्ष) और सुमित लोहार (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सुरजना गांव के ही निवासी हैं।

खेत पर बने कमरे में दी दबिश-
एसपी विनोदकुमार मीना ने बताया कि सुरजना गांव में खेत पर बने कमरे में दबिश दी। यहां से दीपक लोहार (32) व सुमित लोहार (19) दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमडी बनाने का केमिकल और उपकरण के साथ एमडी भी बरामद की है। मामले में जांच की जा रही है।

अफजलपुर और गरोठ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही-
गरोठ पुलिस को गांव सुरजना से बड़ी सफलता मिली है। अफजलपुर और गरोठ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में डक की फैक्ट्री पकड़ी गई है। दो आरोपियों को भी पकड़ा है और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की है।

खाकी ने प्लानिंग के साथ की घेराबंदी-
पुलिस ने किसी सिगलीकर के ठिकाने पर दबिश दी है और लगभग पूरे गांव की घेराबंदी कर रखी है। पूरे सब डिविजन का फोर्स मौके पर है और जंगली एरिये में कार्यवाई हुई है। पुलिस द्वारा नदी के रास्तों से भी घेराबंदी की प्लानिंग की गई है।
