BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 1:16 pm
BIG NEWS : गरोठ पुलिस ने एमडी ड्रग फैक्ट्री का किया पर्दाफाश, भारी मात्रा में मादक पदार्थ व उपकरण जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। थाना गरोठ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथाइलडायऑक्सीड) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में एमडी ड्रग, केमिकल एवं निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरण जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियानों के तहत पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी गरोठ निरीक्षक हरीश मालवीय एवं पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुरजना स्थित एक खेत के कुएं के पास अवैध रूप से एमडी बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां दो व्यक्ति एमडी ड्रग बनाते हुए पाए गए।

मौके पर एक स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाला एमडी बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल का गाढ़ा मिश्रण छाछ बनाने की मशीन से बिलौते हुए पाया गया। साथ ही एमडी निर्माण में प्रयुक्त अन्य उपकरण और केमिकल भी जब्त किए गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पिता राधेश्याम, जाति सिकलीगर, उम्र 32 वर्ष तथा सुमित पिता राजाराम, जाति सिकलीगर, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम सुरजना होना बताया। मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 8/15, 22, 29, 30 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जब्त मशरूका-
102 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी, स्टील के घड़े में एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल का गाढ़ा मिश्रण कुल वजन 12 किलो 610 ग्राम, 3 किलो 540 ग्राम एमडी निर्माण में सहायक पारदर्शी तरल पदार्थ, 680 ग्राम एमडी निर्माण में सहायक सफेद केमिकल पाउडर, एक लाल रंग का गैस सिलेंडर, एक सेंट्रीफ्यूज करने की मशीन, एक चूल्हा-भट्टी, एक स्टील की थाली, एक स्टील का भगोना, बिजली कनेक्शन हेतु नीले रंग का तार, एक अर्थिंग युक्त लोहे का सरिया तथा वीवो कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए गए। 

इस कार्रवाई में निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी गरोठ एवं अन्य थानों की पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस प्रदेशभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध एवं दृढ़ संकल्पित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE