BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 10:40 am
BIG NEWS : मंदसौर जिले के ग्राम बालोदा में खौफनाक वारदात, ट्रैक्टर चोरी करने आए बदमाशों ने जब रात के अंधेरे में की फायरिंग तो दहशत में आए ग्रामीण, 62 साल के किसान गणपतलाल सेन को लगी गोली, गंभीर हालत में रेफर, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। ग्राम बालोदा में चोरी की नीयत से आए कंजरों ने एक बुजुर्ग पर फायरिंग कर दी। घटना में 62 वर्षीय गणपतलाल सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगी है। घायल बुजुर्ग को परिजन एवं ग्रामीण तत्काल सिविल अस्पताल गरोठ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल मंदसौर रेफर किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 3 बजे की है। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम बालोदा में लगभग पांच बदमाश ट्रैक्टर चोरी की नीयत से पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर मालिक गणपतलाल सेन के जाग जाने पर चोरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE